O Level Python

Help & Support

O Level Python M3-R5.1 Hindi · मदद और सवाल

ऐप से पढ़ाई कैसे करें

  1. अध्याय टैब में Part A से शुरू करें। हर भाग पढ़कर नीचे "यह भाग पढ़ लिया" पर निशान लगाएँ।
  2. हर program पर Output बटन दबाकर उसे फ़ोन में चलाकर देखें। ✎ बटन से Editor में खोलकर बदलें।
  3. अध्याय के बाद उसके MCQ हल करें, फिर अंत में Viva और Concept Check।
  4. Code टैब में practical programs ख़ुद लिखें। पहले 17 "सबसे ज़रूरी" programs करें।
  5. परीक्षा से पहले 3 मॉडल पेपर timer के साथ दें और अंतिम रिवीज़न गाइड पढ़ें।

Python program में input कैसे दें?

Run दबाएँ। जब program input() पर पहुँचता है, Output स्क्रीन पर बॉक्स आता है। वहाँ मान लिखकर Enter (या "भेजें") दबाएँ। संख्या माँगी जाए तो केवल अंक लिखें, जैसे 25।

हिंदी आवाज़ नहीं आ रही?

  1. Play Store से Speech Services by Google install/update करें।
  2. फ़ोन की Settings → Text-to-speech output → Preferred engine में उसे चुनें।
  3. उसकी सेटिंग में "Install voice data" से हिंदी (भारत) आवाज़ डाउनलोड करें।

एक बार आवाज़ आ जाने के बाद ऑडियो बिना internet के भी चलता है।

अपनी file फ़ोन में कैसे सेव करें?

Editor में ऊपर Save बटन → Save As (फ़ोन के किसी भी folder में)। फ़ोन का File Manager खुलेगा, वहाँ folder चुनें या नया folder बनाएँ, नाम लिखकर SAVE दबाएँ। पहले से बनी .py file Code Lab में "फ़ोन से .py file खोलें" से खुलती है।

Program अटक गया या "रोका गया" लिखा आया?

अगर program 8 सेकंड से ज़्यादा चले, बहुत ज़्यादा output छापे या बहुत memory ले, तो ऐप उसे अपने-आप रोक देता है, ताकि फ़ोन hang न हो। आमतौर पर इसका कारण infinite loop होता है, इसलिए loop की शर्त और i = i + 1 जाँचें। "रोकें" बटन से भी program बीच में रोक सकते हैं।

ऐप update माँग रहा है?

नया संस्करण Play Store पर आने के बाद ऐप पहले update माँगता है। "अभी Update करें" दबाएँ। आपकी प्रगति, स्कोर और programs सुरक्षित रहते हैं।

Contact / संपर्क

Manas Shukla (Manas Sir) · Manas Sir Computer Classes
कोई गलती दिखे, सवाल हो या सुझाव हो, तो email करें: support@manaslabs.in